सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की सांसे रोक दी हैं। वीडियो में एक शराबी शख्स दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के पिंजड़े में घुस गया और शेर के सामने खड़ा हो गया। इस वीडियो ने दर्शकों को हैरान कर दिया, जो बार-बार सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ।
वीडियो में दिखता है कि नशे में धुत यह शख्स शेर के सामने बेखौफ खड़ा है, जबकि शेर उसे घूरता रहता है। पिंजड़े के बाहर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं, किसी को समझ नहीं आता कि इस हालात में क्या किया जाए। कुछ लोग शख्स को सुझाव देते सुने जा सकते हैं, जबकि अन्य उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शेर, उस पर हमला नहीं करता, मगर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है।
यह वीडियो दिल्ली के चिड़ियाघर का है और कुछ समय पहले का है, जो एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वीडियो को देखने वाले दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि उस शख्स का क्या हुआ? रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेर के पिंजड़े में घुसे इस शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बचा लिया था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा है, और हजारों लोगों ने इसे लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वायरल वीडियो मे शराबी शेर के पिजड़े में चला जाता है और शेर को ही आंखें दिखाने लगता है।
— DBC hindi (@DBChindi) September 11, 2024
शेर के बीच फंसे शख्स को देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं, लोग उसे बचाने और शेर को भगाने की कोशिश करते हैं।
पूरी खबर👉🏼https://t.co/2yJrmPV8Fw#Lion #Lioncage #drunkman #viralvideo pic.twitter.com/3sQAjXbKUB