कैसे हुआ हादसा?
घटना शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे की है, जब रविन्द्र ड्यूटी पर तैनात था और शोरूम के मेन गेट को बंद कर रहा था। तभी अचानक बड़ा लोहे का गेट संतुलन बिगड़ने से सीधा उसके ऊपर गिर गया। गेट की चपेट में आने से रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही क्षणों में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी घटना CCTV में कैद
शोरूम में लगे CCTV कैमरे में यह दर्दनाक हादसा पूरी तरह रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रविन्द्र गेट के नीचे दबा हुआ था और काफी देर तक मदद के लिए तड़पता रहा। उसने बाहर निकलने की कई कोशिशें कीं, लेकिन सिर पर गंभीर चोट और गेट के वजन के कारण वह असफल रहा।
🚨मुरादाबाद : गेट के नीचे दबा सिक्योरिटी गार्ड, मौत🚨
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 4, 2025
📹 पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
🕵️♂️ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
🏍️ बाइक शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड था रविन्द्र
📍 थाना कटघर क्षेत्र का है मामला#Moradabad #SecurityGuardDeath #CCTVFootage @moradabadpolice pic.twitter.com/dxxsFyGGqk
लोगों को देर से लगी भनक
हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय किसी को इस दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। जब आसपास के लोगों ने CCTV फुटेज देखा तब जाकर घटना का पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट इतना भारी था कि 5 लोग मिलकर भी उसे नहीं उठा पा रहे थे।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गेट गिरने के पीछे तकनीकी खराबी थी या लापरवाही।
परिजनों का बुरा हाल
इस दुखद हादसे से रविन्द्र के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शोरूम प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?
स्रोत: वीडियो लिंक (Instagram)

