Thailand: महिला 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, वीडियो हुआ वायरल

थाईलैंड के एक बाजार में एक महिला अचानक 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई, जब कंक्रीट का ढक्कन टूट गया। घटना 4 सितंबर को छाय्यापूम प्रांत के एक बाजार में हुई, जहां महिला एक प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रही थी। उस समय वह कंक्रीट के ढक्कन पर खड़ी थी, लेकिन अचानक कंक्रीट टूट गया और वह गड्ढे में जा गिरी।


वीडियो में दिख रहा गया है कि महिला जैसे ही कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रही थी, कंक्रीट का ढक्कन टूट गया और वह सीधे गड्ढे में गिर गई। गिरने के दौरान महिला का हाथ कंक्रीट के किनारे से टकरा गया, जिससे अधिक चोट आ सकती थी। 


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग महिला की मदद के लिए दौड़े और उसे गड्ढे से बाहर निकाला। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं लगी। 


यह घटना लोगों के बीच डर का कारण बन गई है, लोग अब ऐसे क्षेत्रों में चलते समय अधिक सतर्क हो गए हैं, जहां जमीन कमजोर हो सकती है। 


स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों को भरोसा दिलाया है कि इलाके सुरक्षित हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं संदेह को बढ़ा देती हैं।

और नया पुराने