उत्तर प्रदेश में ठेकेदार के बेटे ने भीड़ पर चढ़ाई थार, लोग मांग रहे 'बुलडोजर न्याय'

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दबंग ठेकेदार के बेटे ने भीड़ पर अपनी थार चढ़ा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे लखीमपुर खीरी की घटना से जोड़कर देख रहे हैं, जब गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी।

घटना रविवार को अमरोहा के शहवाजपुर डोर इलाके में हुई, जहां छड़ी का मेला लगा था। मेले से लौट रहे लोगों पर तेज रफ्तार थार चढ़ गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे में एक वृद्ध महिला कमला देवी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोग इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से 'बुलडोजर न्याय' या 'एनकाउंटर' की मांग कर रहे हैं, जैसे कि हालिया मामलों में देखा गया है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर लोग घटना से नाराजगी जताते हुए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
और नया पुराने