गुजरात के अमरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक गोदाम में काम के दौरान गेहूं की भारी बोरियां अचानक गिर गईं। इस हादसे में पांच मजदूर बोरियों के नीचे दब गए। गनीमत रही कि चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई।
हादसा तब हुआ जब मजदूर गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों को उतार रहे थे। अचानक से नीचे की एक बोरी खिसकी और उसके ऊपर की बोरियां भरभराकर गिर पड़ीं। सभी मजदूर चीखने लगे, जिससे बाहर मौजूद दूसरे मजदूर तुरंत मौके पर आए और बोरियों को हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
मृत मजदूर का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इस दुखद घटना को साफ तौर पर देखा जा सकता है। फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुजरात के अमरेली में अचानक गोदाम में गिरती गेहूं की बोरियों के नीचे दबे पांच मजदूर, चार सुरक्षित निकाले गए लेकिन एक की मौत हो गई। CCTV फुटेज वायरल, सुरक्षा में लापरवाही
— DBC hindi (@DBChindi) September 11, 2024
पूरा खबर के लिए 👉🏼https://t.co/etwHsNFuGC#Gujarat #Amreli #CCTV #Laborer #workers #accident #ViralVideo pic.twitter.com/3UbUnoIlzQ
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोदाम में सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों का इलाज निकट के अस्पताल में चल रहा है।