उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। एक लड़की, जिसने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई थी, स्कूटी को साइड करने के बहाने चाबी लेकर फरार हो गई। इस घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो चुका है।
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यह चोरी की घटना वाराणसी के दुर्गाकुंड के कबीर नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में हुई। CCTV फुटेज में देखा गया कि, किस तरह लड़की स्कूटी लेकर फरार हो गई। पीड़िता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
कैसे हुई चोरी?
पीड़िता ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह 9:30 बजे एक छात्रा उनके फ्लैट पर आई और कहा कि उसे कुछ सामान ऊपर चढ़ाना है, इसलिए स्कूटी को साइड करना होगा। लड़की ने स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी थी, जिससे पीड़िता को लगा कि वह उसी बिल्डिंग की निवासी होगी। इसी भरोसे पर उसने लड़की को स्कूटी की चाबी दे दी। जब लड़की स्कूटी लेकर फरार हो गई, तब पड़ोसी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुकी थी।
पुलिस की जांच जारी
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी छात्रा की तलाश जारी है, और इस चोरी को सुलझाने के लिए पुलिस जाच कर रहीं हैं।
<वाराणसी में स्कूल ड्रेस पहने एक लड़की ने स्कूटी चुरा ली, CCTV में कैद हुई पूरी घटना!
— DBC hindi (@DBChindi) September 10, 2024
स्कूटी को साइड करने के बहाने चाबी लेकर फरार हो गई लड़की की तलाश में पुलिस जुटी है।
जानें पूरी खबर 👇https://t.co/QmP9LzxJPg#Varanasi #CCTV #BreakingNews #UPPolice pic.twitter.com/FMJMjUoygK